JLF में पहुंचे नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी रामकृष्णन:कहा- स्टेम सेल पर किए जा रहे शोध, उम्र बढ़ाने में मिल सकती है मदद

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी राम कृष्णन ने लंबी उम्र जीने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर के इलाज के लिए अब स्टेम सेल पर शोध किया जा रहा है। जिससे व्यक्ति की उम्र बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए हाई कैलोरी और फैट युक्त डाइट से बचने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी। शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में विज्ञान और साहित्य के बीच संवाद देखने को मिला। नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी राम कृष्णन ने ‘Why We Die: The New Science of Ageing and the Quest for Immortality’ विषय पर चर्चा करते हुए लंबी उम्र के रहस्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि स्टेम सेल पर किए जा रहे शोध से उम्र बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चूहों पर किए गए प्रयोगों से यह संकेत मिले हैं कि स्टेम सेल थेरेपी से जीवन प्रत्याशा को बढ़ाया जा सकता है। वेंकी राम कृष्णन ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को नियंत्रित कर हम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जी सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि हाई कैलोरी और फैट युक्त भोजन से बचना चाहिए। क्यों कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की कार्यक्षमता कम होने लगती हैं। इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरुरी है। वेंकी ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली और वैज्ञानिक रिसर्च के जरिए उम्र बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक हमारी पूरी जिंदगी को बदल सकते हैं। लेकिन इनके सही उपयोग के लिए साहित्य, दर्शन और इतिहास की समझ भी जरूरी है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु विज्ञान और जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसी तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर भी चर्चा की और कहा कि इनके सामाजिक और नैतिक पहलुओं को समझना बेहद जरूरी है। इस दौरान वेंकी राम कृष्णन ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा से लोगों को विज्ञान और जीवन के बीच के रिश्ते को समझने का नया नजरिया प्रदान किया। इस दौरान वेंकी राम कृष्णन के सेशन को सुनने के लिए राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *