दो नाबलिगों के साथ ज्यादती करने वाला अरेस्ट:पुलिस ने आरोपी का करवाया मेडिकल, रिमांड पर लिया

पाली में दो नाबालिग लड़कों को डरा-धमका कर उनके साथ ज्यादती करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को मेडिकल के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने आरोपी रिमांड पर लिया है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिगों के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनके नाबालिग बच्चों को डरा धमकाकर 21 साल के मोहम्मद अमान पुत्र मोहम्मद आरिफ ने ज्यादती की। जिससे बच्चे डिप्रेशन में आ गए। पूछने पर दोनों बच्चों ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके साथ ही बताया कि आरोपी ने उनका वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने कितने बच्चों के साथ ज्यादती की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *