नीमच में दो सड़क हादसों में चार घायल:कलेक्टर कार्यालय के पास बाइक सवार का पैर टूटा, हाईवे पर मोटर साइकिल को मारी टक्कर

नीमच में शनिवार शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पहला हादसा कलेक्टर कार्यालय के पास हुआ। यहां यादव मंडी, नीमच सिटी निवासी 45 वर्षीय गिरधारी लाल यादव अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरा हादसा नीमच के महू-नसीराबाद हाईवे पर चंदू के समीप हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भरभड़िया निवासी 38 वर्षीय ललिता जाटव, उनकी 15 वर्षीय बेटी निकिता जाटव और बाइक चालक 18 वर्षीय मनीष जाटव शामिल हैं, जो पतलासी निवासी हैं। मनीष इन दोनों को पतलासी से भरभड़िया छोड़ने जा रहा था। इस हादसे में ललिता जाटव और मनीष जाटव को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। निकिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *