राजद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती,किया स्मरण

लातेहार|राजद जिला कार्यालय में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रणजीत यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, जिला सचिव संतोष यादव, मिट्ठू लोहरा, चिंटू कुमार, विष्णु देव यादव, अभिनंदन कुमार एवं पंकज कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *