राजद प्रधान कार्यालय में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

भास्कर न्यूज़ | कोडरमा राजद जिला प्रधान कार्यालय, विशुनपुर आश्रम रोड में भारत रत्न जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि समतामूलक समाज के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय के विचार को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें न्याय और अधिकार के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों को सांप्रदायिक और गरीब विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में घनश्याम तुरी, कुलदीप यादव, दीपक यादव, आरके मिश्रा, शंभु पासवान, गोविंद यादव, जहांगीर आलम, जैकी यादव, पवन भगत, मो सुभान अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *