स्कूल में छात्रों ने मां की आराधना की

हजारीबाग | बसंत पंचमी के पावन अवसर पर न्यू एरिया स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर दिनभर मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। पूजा-अर्चना में विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह, उप प्राचार्य कुमारी सोनी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व अभिभावकों ने सहभागिता निभाते हुए ज्ञान और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा, नैतिकता और शिक्षा के प्रति सम्मान को मजबूत करते हैं। हवन-पूजन के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ। इसके उपरांत शिक्षकों के मार्गदर्शन में मां सरस्वती का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय विद्यार्थियों की नम आंखें आस्था और भावनाओं की गहराई को दर्शा रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *