अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की जिला इकाई का वार्षिकोत्सव संपन्न

भास्कर न्यूज | चतरा अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच के चतरा जिला इकाई का वार्षिकोत्सव ग्रामोदय चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय काव्य मंच की प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा और विशिष्ट अतिथि चतरा जिला परिषद् अध्यक्ष ममता देवी तथा सम्मानित अतिथि गंधरिया एवं आरा पंचायत की मुखिया अनिता यादव एवं ललिता देवी मंच पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच की जिलाध्यक्ष डॉक्टर संध्या रानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच भारत सहित अन्य 15 देशों में साहित्यिक मंच प्रदान करते हुए महिलाओं के मन के भाव को मंच तक लाने का कार्य कर रहा है। इसमें हमारा चतरा जिला भी पीछे नहीं है। चतरा की धरती पर अवतरित महिला साहित्यकारों को साथ लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों एवं बालिकाओं ने अपने मनोभाव को साहित्यिक रुप देकर सबको भाव विभोर कर दिया। काव्य पाठ में मंच की सदस्य डॉ. सविता बनर्जी, श्वेता सिन्हा, मीनाक्षी जायसवाल, माधवी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित सदस्यों एवं बालिकाओं ने भी काव्य पाठ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *