बीवीएम के 3 खिलाड़ी 69वीं नेशनल हैंडबॉल में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे

लुधियाना| 69वें नेशनल लेवल हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर के तीन खिलाड़ी पारस चड्ढा, चौधरी देवराज पंवार और यादित गोयल ने जगह बनाई है। इन तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय हैंडबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल करके अपने जिले का नाम रोशन किया। जिसमें 28 जिलों ने भाग लिया था। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें नेशनल गेम्स में जगह दिलाई और अब वह गांधी नगर गुजरात में 69वें नेशनल लेवल हैंडबॉल टूर्नामेंट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने खिलाड़ियों और उनके कोच रमनदीप शर्मा को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *