शिव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15 फरवरी को आने वाली महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोसाइटी के प्रधान बिट्टू गुंबर ने पंजाब सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि महाशिवरात्रि को सरकारी तौर पर राज्य स्तरीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। बिट्टू गुंबर ने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार अन्य समुदायों के प्रमुख धार्मिक पर्वों को सरकारी स्तर पर आयोजित करती है उसी तर्ज पर महाशिवरात्रि को भी आधिकारिक मान्यता और सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन दीवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में इंद्रजीत टोनी, गौरव भगत, जश्नप्रीत सिंह, साहिल, अजय भगत और मनदीप सिंह व सोसाइटी सदस्य उपस्थित रहे।


