प्लेसमेंट ड्राइव में 50 से अधिक छात्राएं शॉर्टलिस्ट

प्रिंसिपल सुमन लता के कुशल मार्गदर्शन में गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल द्वारा नंदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनानारहा। यह प्लेसमेंट ड्राइव सेल इंचार्ज डॉ. जसप्रीत कौर की प्रभावी लीडरशिप में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. गुरमीत सिंह सहित अन्य अनुभवी और जाने-माने कमेटी मेंबर्स का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में अक्षिता पटियाल और सिमरन ने प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में अहम भूमिका निभाई। ड्राइव में कॉलेज की विभिन्न स्ट्रीम्स से लगभग 200 छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी और जॉब-रेडीनेस का आकलन किया गया, जिसमें से 50 से अधिक छात्राएं सफलतापूर्वक शॉर्टलिस्ट की गईं। प्रिंसिपल सुमन लता ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइवर्स छात्राओं को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *