कोरबा| 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह 25 जनवरी को सुबह 11 बजे मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में आयोजित है। ब्लॉक, तहसील, संकुल और सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं आयोजित की जाएगी। गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज, स्कूल, मतदान केंद्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


