अमृतसर| श्री चिन्तपूर्णी सेवा संस्था की 70वीं बस सेवा इस बार श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शनों के लिए राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका ने कटड़ा के लिए रवाना की। संस्था के प्रधान संजीव सेतिया ने बताया कि हर महीने बस लेकर भक्तों को माता चिन्तपूर्णी, मां ज्वाला जी और अन्य धार्मिक स्थानों के लिए संस्था लोगों को मां के दर्शनों के लिए ले जाया जाता है। इस बस को समाज सेवक अनुज खेमका ने नारियल तोड़कर रवाना किया। इस अवसर पर कपिश खेमका, संदीप कुमार, रोहित, सुमित मेहरा, दीपक, लक्की, राघव, कृष्णा, आशु, किरण, रेनू, सोनिया, गीतांजलि व अन्य भक्त मौजूद थे।


