4 साल बाद खुला करंट रिजर्वेशन काउंटर, अब 24×7 मिलेगी सुविधा

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट बुकिंग काउंटर पर फरवरी 2022 में खोला गया करंट रिजर्वेशन टिकट काउंटर अब 4 साल बाद सही मायनों में चालू हो पाया है। रेलवे के उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद इस विंडो को 24 घंटे, सातों दिन खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने अधिकारियों को इस विंडो को पूरी तरह से चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि इस काउंटर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था पाई गई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस विंडो को 24 घंटे खोलने के निर्देश पहले ही कई बार दिए जा चुके थे। 14 जनवरी 2026 को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इससे पहले 26 दिसंबर 2025 को एएमसी, 7 दिसंबर 2025 को ईसीसीएम और 22 अगस्त 2025 को सीसीओ, नई दिल्ली द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया गया था। सभी निरीक्षणों के दौरान अधिकारियों ने करंट रिजर्वेशन विंडो को 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीनियर डीसीएम ने सीबीएस को काउंटर खोलने की हिदायत दी। हालांकि करंट रिजर्वेशन काउंटर खोल दिया गया है, लेकिन व्यवस्थाओं को लेकर सवाल अब भी खड़े हो रहे हैं। काउंटर पर स्थायी सूचना बोर्ड लगाने के बजाय केवल ए-4 साइज के कागज पर प्रिंट निकालकर चस्पा किया गया है, जिस पर ‘करंट रिजर्वेशन/कैंसलेशन 24 आवर्स’ लिखा है। जबकि नियमानुसार यहां पेंट से स्थायी सूचना लिखी जानी चाहिए थी। कागज की यह सूचना कभी भी हट सकती है, जिससे यात्रियों को जानकारी मिलने में दिक्कत हो सकती है। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के दोनों ओर यात्रियों को करंट रिजर्वेशन और कैंसलेशन की सुविधा मिलेगी। गोलबाग साइड स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दोनों तरफ मिलेगी सुविधा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *