एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने साउथ हलका के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अफसरों संग मीटिंग की। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2003 एवं 2025 की मतदाता सूचियों के अधिकतम मिलान एवं सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को यह कार्य समयबद्ध एवं सटीक रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसओपी के बारे विस्तार से अफसरों को बताया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विधानसभा क्षेत्र बीएलओ कार्यालय, इलेक्शन सेल, कक्ष संख्या 105 में समन्वय करने के निर्देश दिए। इलेक्शन इंचार्ज संजीव कालिया ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची मिलान के साथ-साथ डीएसई, धुंधली फोटो, गैर-मानवीय फोटो, नाबालिग मतदाता तथा ब्लैक एंड व्हाइट फोटो संबंधी त्रुटियों का भी निपटारा सुनिश्चित करें।


