पायनियर स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा

अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित पायनियर स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल रविंद्र कुमार भास्कर एवं उप-प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों ने सरस्वती पूजा में भाग लिया। पूजा उपरांत विद्यार्थियों की ओर से स्कूल परिसर में पतंग उड़ाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ज्ञान और शिक्षा के महत्व को समझाना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *