डीएवी स्कूल में स्वेटर, बैग और स्टेशनरी बा‌‌ंटी

अमृतसर| बाबा बुड्ढा जी सोशल वेलफेयर सोसायटी अमृतसर की ओर से डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हाथी गेट के जरूरतमंद बच्चों को 160 स्वेटर, 25 स्टेशनरी किट एवं 25 स्कूल बैग वितरित किए गए। प्रिंसिपल विकास पराशर ने सोसायटी के प्रधान मनजीत सिंह एवं अन्य सदस्यों का विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया। वाइस प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस मौके पर कुलजीत सिंह बुट्टर, साहब सिंह, प्रिंसिपल सिंह, पुनीत, तेजिंदर सिंह, रमण भाटिया, हरिंदर वालिया, लखविंदर सिंह और विक्रमजीत सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *