बाड़मेर | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से हर महीने के आखरी रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। जिला उपाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 130वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम बिश्नोई के नेतृत्व में सभी मंडलों के बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को आयोजन करने के लिए जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष की वर्चुअल मीटिंग ली।


