भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर के पूर्व विधायक तगाराम चौधरी एवं उनकी पत्नी पूर्व सरपंच गवरी देवी की स्मृति में विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गेहूं रोड स्थित गोपाल गौशाला में उनके पौत्र भाजपा नेता दीपक कड़वासरा ने गौशाला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ गौ माता को तिलक लगाकर चुनड़ी ओढ़ाई एवं पूजा-अर्चना की। वांकल गौशाला बिशाला में 151 किलो लापसी बनाकर स्थानीय नागरिकों की ओर से गौ माता को वितरित की। लालाणियों की ढाणी स्थित पथमेड़ा गो चिकित्सालय में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से गंगा मैया समाधि स्थल पूजन के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं को गुड का भोग अर्पण किया गया। श्री मोहन गौशाला दांता में गादान मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से हवन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। पाबूजी राठौड़ गौशाला दांता में नंदी को गुड़ खिलाया गया। महावीर गौशाला में विधानसभा चौहटन, आलम गौशाला धोरीमन्ना में धोरीमन्ना मंडल, भगवान गौशाला गडरारोड में गडरारोड मंडल, नागणेचिया नंदी गौशाला बांदरा में भाडखा मंडल, गोपाल गौशाला बाटाडू में बाटाडू मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुड़, हरा चारा एवं लापसी खिलाई। इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार जोशी, ओ पी चंडक, नैना जांगिड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक दिनेश विश्नोई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता चौहान, गादान मंडल अध्यक्ष स्वरूपसिंह राजपुरोहित, भाडखा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमावत, बाटाडू मंडल अध्यक्ष मगराज सऊ, पूर्व मंडल अध्यक्ष दाऊलाल कुमावत, भोपाराम सारण, डॉ. राधा रामावत, मनोज लोढ़ा, तेजाराम दर्जी, गुमानाराम डुगेर, नेनाराम पाबड़ा, विजय सिंह, पार्षद सुनील सिंघवी, छगन साईं, दलपत सिंह आदि उपस्थित रहे। तक्ष संस्थान बाड़मेर के संरक्षक भाजपा नेता दीपक कड़वासरा ने आभार व्यक्त किया।


