गणतंत्र दिवस: यातायात व्यवस्था बदली

गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होगा। समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से पार्किंग एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इससे पुलिस लाइन की आसपास की छह कॉलोनियों की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए श्रेणी के हिसाब से पार्किंग व्यवस्था की गई है। इनके मार्ग बदले { संतोष कॉलोनी, चपरासी कॉलोनी एवं मारूति कॉलोनी का रूट : पांडु का नाला अंडरब्रिज से गायत्री आश्रम होते हुए { शिव नगर, विवेकानंद नगर एवं पुलिस लाइन क्षेत्र से गुजरने वाला यातायात : रामनगर से सर्किट हाउस रोड होते हुए { खड़ेश्वरजी महाराज मंदिर से इन कॉलोनियों की ओर जाने वाला यातायात : रामनगर से सर्किट हाउस रोड/ओवरब्रिज से अजमेर चौराहा, गायत्री आश्रम होते हुए पांडु का नाला से गंतव्य। पार्किंग व्यवस्था { संतोषी माता मंदिर रोड, पांडु के नाले की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग – अजूबा नर्सरी के पास { खड़ेश्वर जी महाराज मंदिर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग : एमटीएम परिसर { खड़ेश्वर जी महाराज मंदिर की ओर से छात्र-छात्राओं को लाने वाली बसों की पार्किंग : संतोषी माता मंदिर रोड, रेलवे लाइन के पास { वीआईपी, विशिष्टजन, प्रेस (मीडिया) एवं सरकारी वाहनों की पार्किंग : पुलिस लाइन स्थित जीडी/आरआई ऑफिस के पास हॉकी ग्राउंड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *