टायर फैक्ट्री अस्थायी बंद, रिपोर्ट आने के बाद होगा चलाने का निर्णय

भीलवाड़ा | चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गुवारड़ी गांव के समीप स्थित पुराने टायरों से ब्लैक ऑयल एवं कार्बन पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री मेसर्स क्वालिटी सूटिंग्स को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी मानकों की पूरी अनुपालना एवं जांच रिपोर्ट के संतोषजनक होने तक फैक्ट्री का संचालन बंद रहेगा। गत 12 दिसंबर को फैक्ट्री से निकलने वाली हाइड्रोकार्बन एवं हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी अत्यधिक ज्वलनशील व विषैली गैसों से परेशान ग्रामीणों ने चिमनी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल के निर्देश पर मंडल की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के बाद तैयार की गई जांच रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण मंडल के मुख्यालय भेजी गई, जहां से रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर 14 जनवरी को संयुक्त समिति का गठन किया गया, जिसने 21 जनवरी को शाम 5 बजे फैक्ट्री का संयुक्त निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *