बजट से पहले सचिव का ट्रांसफर,टीना डाबी की बहन सीईओ:भ्रष्टाचार के आरोपी IAS को फिर पोस्टिंग; राजस्थान में रातोंरात 224 अधिकारी बदले

राज्य सरकार ने शुक्रवार आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 IAS, 24 IPS, 34 IFS और 113 RAS के तबादले किए हैं। चार संभागीय आयुक्त और तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कांग्रेस राज से उदयपुर कलेक्टर लगे अरविंद पोसवाल का तबादला मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के पद पर किया है। जयपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं। उदयपुर, और सलूंबर के कलेक्टर बदले गए हैं। उधर, IAS राजेंद्र विजय को विभागीय जांच का आयुक्त बनाया गया है। तत्कालीन कोटा संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ऊपर एसीबी का छापा पड़ा था, जिसमें कई बेनामी संपत्ति मिली थी। इसके बाद उन्हें एपीओ कर दिया गया था। अब उन्हें पोस्टिंग दी गई है। पहली बार जयपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी लगाया गया
24 आईपीएस की तबादला सूची में पहली बार जयपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी लगाया गया है। जयपुर डीसीपी ट्रैफिक सागर राणा को दौसा एसपी और शाहीन सी को डीसीपी ट्रैफिक लगाया गया है। एपीओ चल रहे आईपीएस एस परिमला को आईजी कार्मिक, किशन सहाय मीणा को आईजी मानवाधिकार, सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी, प्रदीप मोहन को उप निदेशक आरपीए, लोकेश सोनवाल को एसपी एसओजी लगाया गया है। आईएफएस पवन कुमार उपाध्याय नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) समन्वय होंगे। शिखा मेहरा पीसीसीएफ वन्य जीव होंगी। बजट से पहले वित्त विभाग में वित्त राजस्व सचिव का तबादला
बजट से पहले वित्त विभाग में विशिष्ट सचिव को बदला है, टीकमचंद बोरा का तबादला राजफेड एमडी के पद पर किया है। डीएलबी आयुक्त कुमारपाल गौतम का तबादला राजस्व विभाग के विशिष्ट सचिव पद पर किया है। खत्म किए गए 6 जिलों में कलेक्टर रहे एपीओ आईएएस को पोस्टिंग
खत्म किए गए 6 जिलों के कलेक्टर रहे और एपीओ चल रहे आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। राजेंद्र सिंह शेखावत को संभागीय आयुक्त कोटा, राजेंद्र विजय को आयुक्त विभागीय जांच जयपुर, शक्ति सिंह राठौड़ को आयुक्त टीएडी उदयपुर, शिवांगी स्वर्णकर को रीको एमडी के पद पर लगाया है। उदयपुर ,भीलवाड़ा, सलूंबर के कलेक्टर बदले गए
उदयपुर, भीलवाड़ा और सलूंबर के कलेक्टर बदले गए हैं। भीलवाड़ा कलेक्टर नामित मेहता का तबादला उदयपुर कलेक्टर के पद पर किया गया है। सलूंबर कलेक्टर जसमीत संधू को भीलवाड़ा कलेक्टर लगाया गया है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद का सीईओ बनाया
टीना डाबी की बहन रिया डाबी का तबादला गिर्वा एसडीएम से उदयपुर जिला परिषद सीईओ के पद पर किया गया है। एसडीएम के पद पर हुए नए 4 आईएएस अफसर को जिला परिषद सीईओ लगाया
एसडीएम के पद पर लगे चार नए आईएएस अफसर को जिला परिषद सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है। अलवर एसडीएम लगे जूही कर प्रतीक को नए बने भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर लगाया गया है। उद्योग विभाग में ओएसडी लगे 10 नए आईएएस को एसडीएम लगाया
उद्योग विभाग में ओएसडी लगे 10 नए आईएएस अफसर को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी गई है। 24 IPS के तबादले, 6 APO चल रहे आईपीएस को पोस्टिंग, 8 प्रमोट आईपीएस को पोस्टिंग, दौसा एसपी का तबादला
24 आईपीएस अफसर के तबादले किए गए हैं, जिनमें से 6 APO चल रहे अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। आरपीएससी से आईपीएस बन आठ अफसरों को प्रमोट होने के बाद पोस्टिंग दी गई है। दौसा एसपी रंजीत शर्मा का तबादला पुलिस मुख्यालय जयपुर में कर दिया है। सागर दौसा के नए एसपी होंगे। उनका तबादला जयपुर डीसीपी ट्रैफिक से दौसा एसपी के पद पर किया गया है। इन 6 APO अफसरों को पोस्टिंग
एस परिमल को आईजी कार्मिक जयपुर, किशन सहाय मीणा को आईजी मानवाधिकार पुलिस मुख्यालय जयपुर, सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी जयपुर, प्रदीप मोहन शर्मा को उपनिदेशक आरपीए जयपुर और रमेश मौर्य को CID CB में एसपी और रोशन मीणा को असिस्टेंट एसपी नीमकाथन सर्किल के पद पर लगाया गया है। इन 8 को IPS में प्रमोट होने पर पोस्टिंग
आरपीएस से आईपीएस में प्रमोट होने पर 8 को पोस्टिंग दी गई है। केवल रामराव को एसपी मानवाधिकार जयपुर, लोकेश सोनवाल को एसपी एसओजी जयपुर, गोरधन लाल सौंकरिया को एसपी लॉ एंड आर्डर पुलिस मुख्यालय, रतन सिंह को एसपी इंटेलिजेंस जयपुर, डॉ महावीर सिंह राणावत को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर, प्यारेलाल शिवरन को एसपी एसीबी बीकानेर, सतवीर सिंह को SP, नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर और सतनाम सिंह को एसपी सीआईडी सीबी जयपुर में लगाया गया है। झारखंड से बिना बताए चुनावी ड्यूटी से लौटने पर APO किए गए थे किशनसहाय मीणा, अब पोस्टिंग
किशन सहाय मीणा झारखंड चुनाव ड्यूटी से बिना बताए पहले ही जयपुर आ गए थे। इस मामले में चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद उन्हें APO किया गया था। किशन सहाय अपने बयानों के लिए भी चर्चित रहे हैं। अब उन्हें आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। सीएम के संयुक्त सचिव, दो मंत्रियों के SA बदले
113 आईएस अफसर की तबादला सूची में ज्यादातर को खाली पदों पर लगाया गया है। फील्ड में एडीएम-एसडीएम जैसे पदों पर ज्यादा पोस्टिंग की गई है। सीएम के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश बुनकर प्रथम का तबादला परिवहन आयुक्त प्रशासन के पद पर किया गया है।
जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के विशिष्ट सहायक राजेंद्र सिंह राठौड़ का तबादला करके उन्हें मेडिकल एजुकेशन के संयुक्त सचिव के पद पर लगाया है। बीकानेर में एडीएम डॉ दुलीचंद मीणा को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के विशिष्ट सहायक (SA) के पद पर लगाया है। इन लिस्ट में देखें, किन-किन अधिकारियों के कहां हुए ट्रांसफर आईएएस ट्रांसफर लिस्ट आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट आईएफएस ट्रांसफर लिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *