मनरेगा बचाओ पदयात्रा में किया जनसंपर्क

कुसमी | प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। ग्राम पंचायत जमीरापाठ, डूमरपाठ और अमटाही में रैली और जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार की वीबी-जी राम जी योजना मनरेगा का विकल्प नहीं हो सकती। मनरेगा कानूनन गारंटीकृत रोजगार प्रदान करता है, जबकि नई योजना ठेकेदारों, निजी एजेंसियों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे गरीब, दलित, आदिवासी, महिलाएं और भूमिहीन मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलना गरीबों के रोजगार अधिकार छीनने के समान है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं अरुण गुप्ता, खसरूराम बुनकर, राजू तिर्की, देवधन भगत, सूरजदेव गुप्ता, पूर्णिमा सेमरिया, मुदस्सिर इराकी और विक्रम गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *