अंबिकापुर | राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा के आवंटन वर्ष 2012 के अधिकारियों को 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मैट्रिक्स लेवल-13 का वेतनमान प्रदान किया गया है। इसके तहत राज्य के 2012 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को यह पदोन्नति दी है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में पदस्थ एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल को आईजी सरगुजा रेंज दीपक झा ने कॉलर बैच लगाकर पदोन्नति प्रदान की। अग्रवाल वर्तमान में सरगुजा जिले के एसएसपी के रूप में पदस्थ हैं। उनके कार्यकाल में जिले में अपराधों की रोकथाम, त्वरित निराकरण और कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।


