व्यापारी 22, लेकिन 3 जगह की गई जांच

दंतेवाड़ा| धान खरीदी के लिए अब मात्र 3 दिन बचे हैं 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि की छुट्टी है, 31 को शनिवार छुट्टी के चलते खरीदी 29 जनवरी को बंद हो जाएगी। दंतेवाड़ा में अभी तक 6 हजार 878 किसान धान बेच चुके हैं। 13 हजार 913 किसान पंजीकृत हैं। शनिवार को एसडीएम विवेक चंद्रा अवैध धान पर कार्रवाई करने कुआकोंडा क्षेत्र में पहुंचे। एसडीएम की टीम में मंडी, खाद्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के द्वारा मात्र तीन जगह पर रेड मारी गई जहां मौके पर अवैध धान नही मिला, जबकि 20 से अधिक व्यापारियों के यहां टीम नहीं पहुंची जहां अभी भी धान भरा हुआ है, तीन व्यापारी के यहां ही रेड मारने को लेकर अब टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर जहां धान था वहां रेड क्यों नहीं मारी गई। जब से धान खरीदी शुरू हुई पहली बार एसडीएम दल बल के साथ कार्रवाई करने निकले। दंतेवाड़ा में कुआकोंडा से बड़ी तादाद में धान गादीरास और दूसरे खरीदी केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है, गीदम से नारायणपुर धान जा रहा है पर अब तक टीम एक भी कार्रवाई नहीं कर पाई। जिले के 15 खरीदी केंद्रों में 13 हजार 913 किसानों का पंजीयन है। अभी तक 6 हजार 878 किसान धान बेच चुके हैं, 7 हजार 135 किसान ऐसे ही जिन्होंने अभी तक धान नहीं बेचा है। तीन दिन ही अब खरीदी को बचे हैं, जिले में इस वर्ष अभी तक 19699.60 क्विंटल धान की खरीदी जिले में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *