समारोह के लिए किया फुल ड्रेस रिहर्सल

भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने बुधवार को सुबह 9 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा आगमन पश्चात उनके द्वारा ध्वज फहराया गया, मार्च पास्ट, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड कमांडरों से परिचय, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मांडवी, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *