सांसद महेश समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नारायणपुर| जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे। जिला स्तर पर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 09 बजे ध्वज फहराया जाएगा एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। सुबह 09.05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा हर्ष फायर किया जाएगा। सुबह 09.10 बजे परेड का मार्चपास्ट संपन्न होगा। सुबह 09.25 बजे जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं हर्ष सूचक गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके बाद सुबह 09.50 बजे परेड का निष्क्रमण किया जाएगा, जिसके बाद परेड दलों के प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर फोटो सेशन आयोजित होगा। सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। 10.10 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात 10.35 बजे राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *