जांजगीर| गोविंदा गांव के बस स्टैंड मोड़ के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के ट्रक चालक शराब के नशे में था और तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।


