जांजगीर | तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव और एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव में सुप्रसिद्ध और स्थानीय कलाकारों की सहभागिता के साथ लोक नृत्य और लोक गायन की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं एग्रीटेक कृषि मेला किसानों के लिए नई जानकारी और तकनीक से जुड़ने का माध्यम बनेगा। मेले में उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक यंत्र, जैविक और प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य और शासन की किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव और एग्रीटेक कृषि मेला के दौरान किसान सम्मेलन और कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


