गीतों से भारतीय संस्कृति का महत्व बताया

रिगनी-खरौद| न्यू ब्रिलियंट स्कूल, कटौद में बसंत पंचमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को पीले रंग के गुब्बारों, फूलों और सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा‑अर्चना से हुई। प्रधान पाठक खगेश्वर प्रसाद कश्यप, लक्ष्मीबाई कश्यप सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा संपन्न की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें भारतीय संस्कृति और शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। छोटे‑छोटे विद्यार्थियों ने पीले परिधान पहनकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर प्रधान पाठक खगेश्वर प्रसाद कश्यप ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कृति का पर्व है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मधुकर और रामकुमारी मधुकर ने किया। इस अवसर पर सुमन केवट, पूर्णिमा, अंजलि, कुसुम, रागनी, दुर्गा, अनुग्रह, सोनी, रिंकी, राजेश्वरी, रातरानी सहित शिक्षक‑शिक्षिकाएं और छात्र‑छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *