मुलमुला| ग्राम व्यासनगर में राम मंदिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम सेना के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान गांव में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। सुबह से पूजन, भजन-कीर्तन और भोग भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रीराम सेना के प्रमुख दीपक व्यास ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग और आस्था के चलते कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और संस्कार को मजबूत करते हैं।


