गुरड़ाई स्कूल में विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए

पाली | राउमावि गुरड़ाई में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजन व सुभाष चन्द्र बोस जयंती समारोह में मेगा पेटीएम का आयोजन किया। जिसमें गांव के अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले चुनावों में मतदान की शपथ ली। समारोह में पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित की ओर से कृष्ण भोज किया। स्कूल में निपुण मेले का उद्घाटन भी भामाशाह लक्ष्मणसिंह ने किया। मेले में विभिन्न गतिविधियां हुई। शारीरिक गतिविधियों में चम्मच रेस, बोरी रेस, जलेबी रेस, दौड़ और मानसिक बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार के चार्ट और मॉडल बनाए। पर्यावरण संबंधी चार्ट बनाए गए और इन सभी प्रतिभागियों को संस्थापक प्रधानाचार्य सरोज अग्रवाल ने पारितोषिक दिया। कार्यक्रम में कस्तूरचंद बालोटिया, घनश्याम, प्रकाश, नारायण लाल आसेरी प्रत्यक्षा, ललिता भीम सिंह भंवरलाल श्रवण और गौरव पटेल का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *