भीलवाड़ा | 47वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 जनवरी से 1 फरवरी तक रानीवाड़ा (जालौर) में होगी। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव शिवराम खटीक (जीपी) ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की ट्रायल 26 जनवरी को मेवाड़ क्लब में शाम 4 बजे होगी। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं कक्षा 10वीं की मार्कशीट में से कोई भी दो दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के माध्यम से चयनित बालक एवं बालिका टीमें भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राज्य स्तरीय टीम का चयन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञान मल खटीक सहित चयन समिति के सदस्य लक्ष्मी लाल सोनी, चैनसुख समदानी, , प्रकाश जाट एवं हेमंत व्यास करेंगे।


