यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस सख्त:मऊगंज में एक हफ्ते में 124 वाहनों के चालान बने; 96,200 रुपए जुर्माना वसूला

मऊगंज जिले की सड़कों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस इन दिनों बेहद सख्त नजर आ रही है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही सप्ताह में 124 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 96,200 रुपए का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला है। 18 से 24 जनवरी तक चला सघन अभियान यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान 18 जनवरी से शुरू होकर शनिवार (24 जनवरी) की रात 9 बजे तक लगातार जारी रहा। पुलिस की टीमों ने जिले के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा। इस सख्ती का असर अब शहर की सड़कों पर दिखने लगा है और लोग पहले की तुलना में अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से उन चालकों को निशाना बनाया गया जो नियमों का उल्लंघन कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। कार्रवाई के दायरे में ये लोग आए: “जुर्माना मकसद नहीं, जान बचाना प्राथमिकता” यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई के दौरान आमजन को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही, नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *