जगराओं में बड़े भाई के सामने छोटे की मौत:ओवरस्पीड कार ने बाइक को मारी टक्कर; काम से वापस जा रहा था घर

जगराओं में कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पीछे आ रहे बड़े भाई की आंखों के सामने हुआ है। मृतक काम से वापस आपने घर जा रहा था। वहीं कार ड्राइवर मौके फरार हो गया। हादसा देर शाम हुआ है। मृतक की पहचान विजय (32) निवासी सिधवां खुर्द के नाम से हुई है। थाना सदर के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि सुनील निवासी गांव सिधवां खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। जब वह मुल्लापुर से अपने काम से वापस घर जा रहा था, तो रास्ते में उसका भाई भी अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर सुनील ने बताया कि उसने अपनी कार अपने भाई के पीछे ही लगा ली। जैसे ही उसका भाई गांव वाले कट से मुड़ने लगा, तो जगराओं से आई तेज रफ्तार कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई सड़क पर जाकर गिर पड़ा और उसके सिर से काफी खून निकलने लगा। कार लेकर ड्राइवर फरार इस दौरान कार सवार मौके से फरार हो गया। जब उसने अपने भाई के नजदीक जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *