लुधियाना ताजपुर रोड पर आटा चोर गिरोह सक्रिय:ई-रिक्शा में आए 3 युवक,दुकानदार बोला रोज़ अते है सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ चोरों की नजर नकदी या जेवर पर नहीं बल्कि राशन की दुकान के बाहर पड़ी आटे की थैलियों पर है। यादव करियाना स्टोर पर पिछले एक हफ्ते से आटे की थैलियां रहस्यमयी ढंग से गायब हो रही थीं। दुकानदार को पहले लगा कि सामान बिक गया होगा लेकिन जब उसने हिसाब मिलाया तो सीसीटीवी फुटेज देखकर सच सामने आया। दुकानदार की सूझबूझ से खुला राज दुकान के मालिक सतिंदर यादव ने बताया कि पिछले करीब एक हफ्ते से उन्हें दुकान के बाहर रखे स्टॉक में आटे की थैलियां कम लग रही थीं। सतिंदर को लगा कि शायद भीड़-भाड़ के कारण थैलियां बिक गई होंगी और वह हिसाब लिखना भूल गए होंगे। लेकिन जब रोज़ थैलियां कम हुईं तो उन्होंने अपने रिकॉर्ड चेक किए। रिकॉर्ड में पता चला कि आज तो कोई ग्राहक आटा लेने आया ही नहीं। इसके बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पूरी हकीकत सामने आ गई। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक ई-रिक्शा दुकान के बाहर आकर रुकता है। इसमें तीन नौजवान सवार थे। एक युवक ई-रिक्शा से उतरता है और आम ग्राहक की तरह दुकान के बाहर खड़ा होकर रेकी करता है। जैसे ही उसे लगता है कि कोई देख नहीं रहा वह तेजी से आटे की 3 थैली 30 किलो की उठाता है।और तुरंत ई-रिक्शा में रखकर तीनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। पहले भी आ चुका है यही चोर सतिंदर यादव के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह भी पता चला कि यही युवक पहले भी उनकी दुकान पर हाथ साफ कर चुका है। शातिर चोर ई-रिक्शा का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं ताकि भारी सामान ले जाने में आसानी हो और किसी को शक भी न हो। दुकानदार ने अब इस मामले की जानकारी आसपास के दुकानदारों को भी दी है ताकि वे सतर्क रह सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *