राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम:उदयपुर समेत प्रदेश के 77 रोडवेज बस स्टैंड होंगे स्मार्ट,आरएसआरटीसी लगाएगा आधुनिक पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) प्रदेश के बस स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर सूचना और सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। निगम ने वर्ष 2026 के लिए पैसेंजर अनाउसमेंट सिस्टम (पीएएस) की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए निविदा जारी की है। इस पर लगभग 1.05 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आरएसआरटीसी की ओर से जारी इस निविदा के तहत राज्य के 77 प्रमुख बस स्टैंड्स पर आधुनिक ऑडियो पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें 10 टाइप-ए, 23 टाइप-बी और 44 टाइप-सी श्रेणी के बस स्टैंड शामिल हैं। इसमें उदयपुर काे ए टाइप कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस सिस्टम के जरिए यात्रियों को बसों के आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण और मार्ग से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की निविदा 5 फरवरी काे खुलेगी। 24 घंटे काम करेगा सिस्टम, मोबाइल एप से होगी मॉनिटरिंग नई व्यवस्था पूरी तरह 24 घंटे 7 दिन ऑटोमैटिक होगी। सिस्टम तय समय पर खुद चालू और बंद होगा, इसके लिए किसी स्टाफ की जरूरत नहीं होगी। प्रत्येक बस स्टैंड पर कंप्यूटर सिस्टम, यूपीएस, इंटरनेट कनेक्शन, एम्पलीफायर और स्पीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, एक एंड्रॉइड मोबाइल एप के जरिए आरएसआरटीसी अधिकारी और डिपो प्रबंधक साउंड लेवल, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अनाउंसमेंट की निगरानी कर सकेंगे। टिकटिंग सिस्टम व आईपीआरएस से होगा इंटीग्रेशन, आय भी होगी
पीएएस सिस्टम को आरएसआरटीसी के मौजूदा ऑनलाइन टिकटिंग, ई-टिकट मशीन, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। साथ ही, 149 नंबर पर आधारित आईपीआरएस (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम) भी इसी परियोजना का हिस्सा होगा। इससे यात्री फोन कॉल पर बस टाइमिंग, सीट उपलब्धता और रूट की जानकारी ले सकेंगे। सिस्टम पर हर 15 मिनट में अधिकतम 4 मिनट तक ऑडियो कमर्शियल विज्ञापन चलाने की अनुमति होगी। हालांकि, बस से संबंधित घोषणाओं को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। विज्ञापनों की सामग्री रोडवेज मुख्यालय से स्वीकृत करानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *