सिवनी में दो बाइक्स की भिड़ंत, एक की मौत:मानेगांव के पास हादसा; एक की हालत नाजुक

सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो बाइक्स की आमने-सामने की भिड़ंत में एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मानेगांव के समीप हुई। एक बाइक सवार घंसौर से किंदरई की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा किंदरई से घंसौर की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। अस्पताल में सुरेश पारासर (लगभग 50 वर्ष) निवासी क्षेत्र को गंभीर हालत में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद मंडला रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। किंदरई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दूसरे घायल की जानकारी जुटा रहे थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरे घायल के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *