भार्गव कैंप नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां 4 से 5 युवकों द्वारा एक युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक सब्जी बेचने का काम करता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खुद छोड गए। मामले शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित युवक राम कुमार का कहना है कि कुछ युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर घासमंडी की ओर ले गए, जहां उससे पूछताछ की गई और दो थप्पड़ भी मारे गए। युवक के अनुसार उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। हालांकि, मोबाइल को लेकर बयान में विरोधाभास सामने आया है।एक तरफ युवक कह रहा है कि फोन तोड़ा गया, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि फोन गिरने से टूट गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला किसी लड़की से बातचीत को लेकर हुआ, लेकिन पीड़ित युवक का कहना है कि उसे किसी भी लड़की या ऐसे किसी मामले की कोई जानकारी नहीं है। युवक ने साफ कहा कि उसे बेवजह शक के आधार पर उठाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि युवक पूरी सच्चाई नहीं बता पा रहा और किसी दबाव में है। युवक के गले और शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है और न्याय की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरे बाजार से किसी युवक को जबरन उठाकर ले जाना बेहद गंभीर मामला है और इससे इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कहा जा रहा है कि जल्द ही सच्चाई सामने


