जयंती मार्केट चौराहे पर हादसा:किराए की थार से निकले छात्रों ने फूड डिलीवरी बॉय को कुचला, 3 सेकंड में दुनिया छोड़ गया

जयंती मार्केट चौराहे पर हादसे का शिकार हुआ फैजान फूड डिलीवरी का काम करता था। शनिवार दोपहर वह फूड डिलीवरी करने जा रहा था। दोपहर 12:29:28 बजे बेकाबू किराए की थार ने चपेट में लिया और मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम महज 3 सेकंड का है। थार ने न सिर्फ फैजान की जान ली, बल्कि परिवार का इकलौता सहारा भी छीन लिया। माता-पिता और 4 बहनों की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए जान घर चलाने के लिए फूड डिलीवरी का काम करता था। थी। शनिवार दोपहर 2 बजे भी वह ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था, तभी चौराहे पर सामने से आई कार से बचने में थार सवार ने फैजान को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी नंदलाल शर्मा, हनुमानलाल जांगिड़, राम चौधरी के अनुसार थार ने पहले पैदल जा रही छात्रा कुलसुम (19) को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक सवार फैजान को कुचल दिया। यह सब पलक झपकते हो गया। टक्कर के बाद फैजान थार के नीचे फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां बोली- परिवार की ‘रीढ़’ टूट गई बेटे फैजान की मौत की खबर सुनते ही मां खैरूनिशा बदहवास हो गई। वह बार-बार यही कह रही थी कि ‘मैं अब किसके भरोसे जिऊंगी… वो मुझे छोड़ गया। पांच बेटियों के बाद फैजान हुआ था। कितनी मुश्किलों से पाला था। उस थार वाले ने मेरे बेटे को मार डाला।’ पिता अब्दुल कादिर (62) ने बताया कि एक साल पहले बेटी रुबीना की मौत हुई थी। घर चलाने वाला बेटा चला गया। परिवार सीकर के खंडेला का रहने वाला है और 30 साल से भट्टा बस्ती में किराए से रह रहा है। चार दिन में थार से दूसरा हादसा, मौत भी दूसरी 20 जनवरी- वेस्ट करधनी थाना क्षेत्र में अलसुबह 200 फीट बाइपास एक्सप्रेस-वे शांति बाग पर झुंझुनूं निवासी अनाया (18) की जान ले ली। एयरफोर्स की तैयारी कर रही थी। 3 दिसंबर 25- साउथ ज्योति नगर थाना क्षेत्र में लाल थार चला रही नाबालिग ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी। अंडर-19 क्रिकेट टीम की खिलाड़ी चला रही थी गाड़ी। 20 दिसंबर- एक्सीडेंट वेस्ट में बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी। दोनों गंभीर घायल हो गए थे। 22 अक्टूबर- चौमूं थाना क्षेत्र में 3 बाइक को टक्कर मारी। परिवार के 4 की मौत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *