पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेलते 5 को पकड़ा:15 हजार रुपए नकदी मिली, जुआ एक्ट में की कार्रवाई

सीहोर की मंडी पुलिस ने बुधवार को जुआ खेल रहे 5 जुआरियाें को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 15 हजार से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार- मुखबिर से सूचना मिली थी कि मगसपुर गांव में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर एक टीम ने मौके पर दबिश दी तो कुछ लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर इन्होंने भागने की कोशिश की, टीम ने घेराबंदी 5 को जुआरियों को पकड़ा, जिनमें सलमान, शेख बसीर, बिजेंद्र सोनवाने, अफरोज और मोहम्मद अफजल शामिल है। जुएं के फड़ से टीम को 15 हजार 570 रुपए नकदी मिले। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *