कोहरे के कारण ट्रक ने 3 वाहनों को मारी टक्कर:धार में पिकअप पलटा, दो कारें क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे पंचर हुई थी एक कार

धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर लबरावदा फाटे के पास घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रहे कई चार पहिया वाहनों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक अर्बन क्रूजर कार का टायर पंचर हो गया था। चालक उसे सड़क किनारे खड़ा करके बदल रहा था। इसी दौरान, घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पहले से खड़े पिकअप वाहन और दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप पलटा, दो कारें क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि दोनों कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्काल यातायात को सुचारू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। देखें हादसे के बाद की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *