समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर प्रयास करती रहेगी

भास्कर न्यूज | हजारीबाग पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसेवा, विकास और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सदर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल के बाद श्री सिंह ने कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इसके बाद मुन्ना सिंह कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मसरातु पंचायत पहुंचे, जहां सड़क दुर्घटना में मो. शहजाद की मृत्यु से शोकाकुल परिवार से उन्होंने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त किया। इसी क्रम में वे सदर प्रखंड के रेवार पहुंचे, जहां ठाकुर समाज द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित था। मौके पर कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम, कटकमदाग अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, सरफराज अहमद, राजेश कुमार सिंह, दिलिप कुमार यादव, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र कुमार, रविंद्र कुशवाहा, गौतम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *