भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग जिला क्रिकेट एसेसिएशन के स्पेशल एजीएम में सर्व सम्मति से राजीव सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजीव सिंह बीसीसीआई में रह चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने अपनी व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण इस्तीफा दे दिया था। एजीएम में उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया। मनीष जायसवाल को अब संघ में चेयरमेन की जवाबदेही दी गई है। मनीष जायसवाल संघ के पहले चेयरमेन बने हैं। संघ के अन्य पदाधिकारियों में प्रमोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विकास चौधरी, आशीष चौधरी, मनोहर सिंह और करण जायसवाल को उपाध्यक्ष, राजेशनंद तिवारी को मानद सचिव, रंजीत कुमार और सिद्धार्थ सिंह को संयुक्त सचिव, प्रवीण कुमार राय को सहायक सचिव और अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में बिमलेश दूबे, रितेश कुमार, दिनेश कुमाार, जय प्रकाश, प्रभात रंजन, सुमन कुमार लाल, राहुल जैन, अभिनव अग्रवाल, सुबोध आकाश, शेखर कुमार लाल और अब्दुल मन्नान वारसी को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी का चयन 2028 तक के लिए किया गया है। संघ का चुनाव तीन वर्ष पर होता है। 2025 में चुनाव नहीं हो पाया था, इसको लेकर 2026 में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


