कोयला लदा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के मसरातु चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मसरातु निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद शहजाद पिता जाकिर मियां है। बताया गया कि शुक्रवार की रात में शहजाद मसरातु चौक से गुजर रहा था, इसी दौरान सिमरिया की ओर से आ रहा कोयला लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उसे एसबीएमसीएच हजारीबाग लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कटकमदाग पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। शनिवार को कटकमदाग पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर समझौता कराया। केस 1: हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर कुंडीलबागी चौक समीप 21 जनवरी को वाहन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था। केस 2: प्रखंड के सलगावां पंचायत समिति सदस्य भगीया देवी के पति 69 वर्षीय गंगा साव की मौत 5 जनवरी को सड़क दुर्घटना में हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला घायल हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *