लोहरदगा | विद्या, बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पावन आराधना के अवसर पर पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू के आवास पर भव्य पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर “जय माँ सरस्वती” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। श्वेत वस्त्रों में सुसज्जित माँ सरस्वती की मनोहारी प्रतिमा के समक्ष पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। मौके पर सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर,संजय प्रसाद,रुद्र कुमार चंदन साहू, रश्मि देवी, प्रियंका देवी, रितेंद्र महतो,अहाना,निश्चय वर्मा,अमित वर्मा, प्रवीण ठाकुर,रितेश वर्मा, रवि वर्मा, संजय वर्मा,शुभम जायसवाल विपुल कुमार विजय महतो, संगीता देवी, प्रशांत खत्री, प्रकाश मोदी, विक्रम वर्मा, लोकेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित थे l


