भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा की उभरती धाविका सीमा कुमारी आज रांची में आयोजित होने वाली 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप–2025 में भाग लेंगी। सीमा अंडर-16 गर्ल्स वर्ग में 2 किलोमीटर दौड़ में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सीमा कुमारी को जिला एथलेटिक एसोसिएशन लोहरदगा के प्रशिक्षक विकास कुमार महतो कोच के रूप में साथ ले जा रहे हैं। टीम को रांची के लिए लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा द्वारा विधिवत रवाना किया गया। सीमा कुमारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, संगठन सचिव संजय कुमार साहू, उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, स्वागत समिति अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी सहित लालमोहन केसरी, नसीम अख्तर, मुरारी गोस्वामी, मुमताज अहमद, लोहरा उरांव, कमल प्रसाद केसरी, अजय प्रसाद, कय्यूम खान, मनोज प्रसाद, मदन मोहन पांडेय समेत कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। जिले को सीमा कुमारी से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।


