देवास में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दूरी पर मौजूद चीजें भी साफ नहीं दिख रही थीं। इतनी ठंड थी कि दिन में भी कई वाहनों के चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद मौसम अचानक बदल गया है। पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ है। सुबह 9:30 बजे तक कोहरा रहा तेज सुबह 9:30 बजे तक कोहरे का असर काफी ज्यादा रहा, इसलिए धूप भी नहीं निकल पाई। उत्तर भारत से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। पिछले एक हफ्ते से तापमान बढ़ रहा था और लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बर्फबारी के बाद फिर ठंड लौट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल फसलों के लिए मौसम सामान्य है और नुकसान की संभावना नहीं है।


