उज्जैन के तराना में फिर पथराव, पुलिस ने खदेड़ा:बस फूंकी-दुकान जलाई, मंदिर पर हमला किया, अब तक 15 गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में शुक्रवार रात करीब 9 बजे फिर से पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हलका बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को इमली बाड़ा से खदेड़ दिया। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसा में बदल गया। हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब एक दुकान में आग लग गई और एक बस को फूंक दिया गया। आगजनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात एक युवक से मारपीट की घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने 13 बसों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार को तनाव और बढ़ गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को बाजार बंद रखने का फैसला किया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जुमे की नमाज भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। नई बाखल इलाके में पुलिस के सामने ही उपद्रवी दुकानों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इलाके में तनाव है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं जबलपुर में उज्जैन के तराना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है। जहां व्यवस्थाओं में ढिलाई होती है। हम कठोरता से पेश आते हैं। मध्य प्रदेश शांति का टापू है। अब तक यह हुआ नुकसान देखिए तस्वीरें… कल शुरू हुआ था विवाद, इलाके में लगाई थी धारा 144
गौरतलब है कि तराना में गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया था। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी थी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। विवाद की शुरुआत बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई थी। यहां मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा सहित कुछ लोग वहां आए। कहने लगे कि यहां क्यों खड़े हो? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने सप्पान मिर्जा (मदारबाड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। इलाके में 7 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। कल की घटना की तस्वीरें लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *