पाली में मकान से सामान चोरी:सीसीटीवी फुटेज में नजर आई संदिग्ध महिलाएं

पाली के कोतवाली थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसके मकान का ताला तोड़ कुछ महिलाएं वहां रखा सामान चोरी कर ले गई। मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में महिलाएं नजर भी आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि सुमेरपुर रोड मनोरथ बिल्डिंग में रहने वाले रजनीश कर्नावट ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि अम्बेडकर सर्किल के पास खोदाई जाव में उनका मकान है। जहां 20 जनवरी से लेकर अगले तीन दिन तक कुछ महिलाएं ताला तोड़कर घुसी और वहां रखे एसी कम्प्रेशर, टी गार्ड, बिजली के एक्जास्ट पंखे, लाइटों से भरे बैग का सामान, प्लास्टिक पाईप, लाईट से भरे बैग, प्लास्टिक पाइप, एल्युमुनियम सेक्शन, लोहे का स्क्रेप आदि चोरी कर ले गई।
रिपोर्ट में बताया कि छह-सात महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। संभवत उन्होंने ही मकान से सामान चोरी किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *