सिरोही के तनय मिश्रा ने जीता गोल्ड मेडल:राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 3200 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जयपुर में आयोजित दूसरी फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिरोही के तनय मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। सिरोही जिले के 8 खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें तनय ने यह उपलब्धि हासिल की। सिरोही ताइक्वांडो के सचिव प्रशांत वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 23 जनवरी तक जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसे वर्ल्ड ताइक्वांडो से मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में राजस्थान ताइक्वांडो ने आयोजित किया। सिरोही के 8 खिलाड़ी हुए शामिल
इस आयोजन में देश के सभी राज्यों के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बल, असम राइफल्स, एएफएस और सीआईएसएफ सहित 3200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सिरोही जिले की वैदांश अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स से ऋषिराज (सीनियर छात्र), शारण देसाई (जूनियर छात्र), आकांशा व सोनम (कैडेट छात्रा), तनय मिश्रा व चंद्रशेखर राज पुरोहित (सब जूनियर छात्र) और कनिष्का राज पुरोहित व लावन्या (छात्रा वर्ग) ने शिरकत की। 44 KG भार वर्ग में तनय रहे टॉपर
प्रतियोगिता में तनय मिश्रा ने सब जूनियर 44 किलोग्राम भार वर्ग की कुरयोगी (फाइट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। अकादमी के असिस्टेंट कोच नवीन माली ने बताया कि 2017 से प्रतिवर्ष 8-10 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते रहे हैं, लेकिन यह अकादमी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाता है, जो आज के समय में महिलाओं के लिए आवश्यक हैं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पूरे देश से रेफरी पैनल बनाया गया था, जिसमें राजस्थान से इंटरनेशनल रेफरी भानु प्रताप सिंह और पवन कुमार, तथा नेशनल रेफरी रामबृज, विजितपाल, सूरज, धीरज और प्रशांत वर्मा शामिल थे। राजस्थान कोच पैनल में हेड कोच निखिल तोमर के साथ सोना शर्मा, आकांशा और चंदन कुमावत ने सहयोग दिया। महाराष्ट्र रहे टॉपर
प्रतियोगिता के ऑल ओवर चैंपियनशिप में पहले स्थान पर महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश, तीसरे स्थान पर सशस्त्र सुरक्षा बल, व चौथे स्थान पर हरियाणा रहा। राजस्थान से प्रयाग ने पुमसे प्रजेंटेशन मे एशियन खेल के लिए क्वालिफाई किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *